
देवास। बीएनपी सेवा समिति, मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से श्रावण सोमवार एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दिव्यांग कन्याओं को वस्त्र सूट, जूते अन्य सामग्रियां भेंट की गई। बैंक नोट मुद्रणालय के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा के मार्गदर्शन में व जेजीएम प्रशांत प्रीति महाजन, विवेक सिंह मंदाकिनी सिंह, अभिराज मिलिंद ठाकुर, समाजसेवी नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, कंट्रोल मैनेजर कार्तिक कुमार, पंकज सिंह ठाकुर, राहुल सहारे, समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया, नितिन बोस, उम्मेदसिंह सिंह राठौर के आतिथ्य में वितरण किए गए। श्री महाजन ने दिव्यांग बच्चों की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि जो शिक्षक दिव्यांगों की सेवा में समर्पित रहती हैं। वह बहुत ही भाग्यशाली होती है।


पुण्यात्माओं को ही सेवा का अवसर मिलता है। 12 महीनें दिव्यांगों की सेवा में समर्पित सभी शिक्षिकाओं शारदा मैडम, हाशमी मैडम, संगीता जोशी सुमित सर का सूट भेंट कर पुष्पमालाओं से बहुमान किया गया। इस अवसर पर बीएनपी महिला मंडल सचिव मंदाकिनी सिंह, प्रीति महाजन, समाजसेवी मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, दुर्गा व्यास, रश्मि आरस, जेजीएम विवेक सिंह, दीपक पडवाल, ह्रदयेश गहलोत, परीक्षित जोशी, कैलाश परमार, रमेश विश्वकर्मा, दिनेश सांवलिया, हेमंत परस्ते सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार प्राचार्य सीमा सोनी ने माना।
