ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर जलाया अनुराग कश्यप का पुतला

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर जलाया अनुराग कश्यप का पुतला देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई जिस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में अनुराग कश्यप के पुतले कोे फांसी लगाने के बाद पुतला दहन कर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन पं. सुदर्शन दुबे ने किया। उक्त जानकारी देते हुए पं. भरत व्यास ने बताया कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित व अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गौरवशाली ब्राह्मण समुदाय के उपर मूतने जैसी निम्न कोटि की घटिया बात अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखी गई हैं। अनुराग ने यह टिप्पणी हाल ही में रिलिज होने जा रही फिल्म फूले को मध्य रखकर की है, यह प्रयास देश में साम्प्रदायिकता व अशांति फैलाने में सक्षम है। ज्ञात हो कि अनुराग कश्यप पूर्व में भी ऐसी घृणित टिप्पणियां करता आया है। उसका हिंदूवादी संगठनों व सरकार के प्रति विरोध सार्वजनिक रहा है। अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों/हिंदुओं के विरोध में ऐेसा अनावश्यक कथन उनकी हिंदुओं को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। विवादों से घिरी फिल्म फूले में दिखाए अत्याचारों के हवाले से ये ब्राह्मणों के उपर पेशाब करने को सही बता कर अनावश्यक ढंग से हिंदुओं को आपस में बांटकर लड़ाने का प्रयास कर रहे है, यह उनकी अवसरवादी सोच को भली भांति दर्शाता है। जो कि देश व देशवासियों के हित में ंना होकर केवल विग्रह एवं विद्रोह को बढ़ावा दें, देश द्रोह ही है। अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी से ब्राहमणों में भयंकर आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अनुुराग कश्यप पर आयपीसी की धारा 153 ए और 295, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 196/1 के तहत एफआयआर दर्ज करने की कृपा करें।
