आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का थाने में हमांगा, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस


देवास। कोतवाली थाने में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बाइक को छुड़वाने के लिए हंगामा कर दिया। काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। पुलिस वालों ने कहा कि कार्यकर्ता और नेताओं ने बाइक छुड़ाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनके साथियों ने हंगामा किया और थाने में भीड़ जमा हो गईी। वहीं भाजपा नेता कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम शांति से चर्चा करना आए थे लेकिन पुलिस वालों ने अपशब्द कहे। इसके बाद इस तरह की स्थिति निर्मित हुई। जिसके चलते पुलिस थाने का चैनल गेट भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा ।
दरअसल, पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक प्रकरण दर्ज कर बाइक को जब्त किया था। जिसमें फरियादी ने आरोप लगाया था कि उनके घर की गली के पीछे दो लड़के बाइक खड़ी कर शराब पी रहे थे। जब हमने उन्हें मना किया तो एक बोतल फेंककर मारी। जिससे बोतल खिड़की से टकरा कर टूटी और कांच घर की एक महिला सदस्य को लगा। जिससे महिला सदस्य को खून निकला। घटना के बाद दोनों लड़के बाइक छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त करने की कार्रवाई की थी।
वहीं मामले में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन ने कहा कि युवा मोर्चा की गाड़ी का मामला था। जिसको लेकर हम यहां बात करने आए थे। गाड़ी के दस्तावेजों को लेकर अधिकारियों से बात हो गई थी। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों द्वारा अपशब्द भी कहे जा रहे थे। हम तो यहां बात करने आए थे। हमारे कार्यकर्ता की महेंद्र चौधरी की गाड़ी थी। हम किसी प्रकार दबाव नहीं बना रहे थे। हम तो चर्चा करने आए थे और अच्छे से चर्चा भी हो रही थी। आरोप लगाया कि हमारे कार्यकर्ता को जुआरी कहा जा रहा था। वो जुआरी नहीं है। जुआरी के गलत आरोप है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...