आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

भाजपा में नई राजनीतिक हलचल का केंद्र मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान के नेतृत्व के एक वर्ष ने खूब बढ़ाई चर्चा

देवास। देवास विधानसभा के पाँच मंडल – महाराजा मंडल, तुलजा भवानी मंडल, चामुंडा मंडल, सदगुरु शिलानाथ मंडल और ग्रामीण मंडल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इन सभी मंडलों के एक वर्ष के संगठनात्मक कार्यकाल की समीक्षा के बीच सदगुरु शिलानाथ मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान का नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा में रहा है। विधायक गायत्री राजे पवार के करीबी माने जाने वाले शुभम चौहान ने पिछले एक वर्ष में जिस सक्रियता, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है, उसने उन्हें देवास भाजपा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद से ही शुभम चौहान ने पार्टी द्वारा सौंपे गए हर कार्य को जिम्मेदारी के साथ निभाया है। संगठनात्मक बैठकों का संचालन हो, पार्टी के बड़े कार्यक्रमों को गति देना हो, एसआयआर अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाना हो या जिलाध्यक्ष चुनाव जैसे अहम राजनीतिक अवसर हर जगह शुभम चौहान अग्रिम पंक्ति में दिखाई दिए। उनका कार्य करने का तरीका, समय पर उपलब्ध रहना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कला उन्हें अलग पहचान देती है।
पिछले दिनोंं स्व. श्रीमंत तुकोजीराव पवार के जयंती की पूर्व संध्या पर उनके नेतृत्व में आयोजित भजन संध्या को शहर में अभूतपूर्व सफलता मिली। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण रहा ही, साथ ही संगठन में नए उत्साह और एकजुटता का कारण भी बना। भजन संध्या की विशालता और अनुशासन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि शुभम चौहान न सिर्फ राजनीतिक आयोजनों में बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी कुशल नेतृत्व प्रदान करते हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि शुभम चौहान के अध्यक्ष बनने के बाद सदगुरु शिलानाथ मंडल की गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हुई है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहते हैं और हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं। उनका सरल स्वभाव, जमीन से जुड़े रहने का अंदाज़ और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनाता है। एक वर्ष के कार्यकाल ने यह सिद्ध कर दिया है कि शुभम चौहान सिर्फ औपचारिक अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक सक्रिय, लोकप्रिय और भरोसेमंद नेतृत्वकर्ता हैं। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को मजबूत बनाने और युवा कार्यकर्ताओं को जोडऩे में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही हैउनकी निष्ठा और नेतृत्व क्षमता ने देवास के राजनीतिक परिदृश्य में उनका प्रभाव और भी मजबूत किया है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...