आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

भाजपा सीनियर मंडल की अगुवाई में देवास ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर का विजय पर्व—वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

देवास। भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में माँ तुलजा भवानी सीनियर मंडल ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का आयोजन भाजपा सीनियर मण्डल द्वारा किया गया, जिसमें देशभक्ति के रंग में रंगे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भारत माता की जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र नवगौत्री ने बताया कि यह यात्रा ज्योतिबा फुले चौराहा, मालीपुरा से प्रारंभ होकर नगर के हृदय स्थल से होती हुई वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पहुंची, जहां वीर सावरकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। यात्रा का उद्देश्य देश के सैनिकों के सम्मान में जनमानस को एकजुट करना और उनके शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना था।

यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेन्द्र सिंह बैस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, पार्षद अजय पडियार, नितिन आहूजा, रामचंद्र पटेल, राजा अकोदिया, मुकेश मोदी, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, आलोक साहू, अजय तोमर, गोपाल खत्री, यशवंत हरोडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू जाधव, हीना राठौर, प्रमिजा चौधरी, मोनिका शर्मा, महामंत्री नयन कानूनगो, दुर्गेश चिल्लोरिया, राजू सोनी, आकाश यादव, हरिओम पटेल, हरिओम माली, अंशुल चौधरी, प्रतीक सोलंकी, योगेश शर्मा सहित सैनिक चंद्रप्रकाश सिंह व अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

हर हाथ में लहराता तिरंगा और हर गली में गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारे यह संदेश दे रहे थे कि देश की अस्मिता और सुरक्षा को सर्वोपरि मानने वाला भारतवासी आज भी अपने सपूतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता नगर कुछ समय के लिए राष्ट्रभक्ति की एक जीवंत चित्रशाला बन गया।

मंडल अध्यक्ष नवगौत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों से देश की सीमाएं ही नहीं, देशवासियों का मनोबल भी मजबूत होता है। इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है। कार्यक्रम का समापन वीर सावरकर चौराहा पर एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थितजनों ने देशभक्ति, सामाजिक एकता और सैनिकों के सम्मान के लिए सतत कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...