देवास। भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक रविवार 24 नवम्बर को बीएमएस कार्यालय कृष्णा नगर में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी निलेश नागर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र एवं प्रदेश के निर्देश पर श्रमिक संपर्क अभियान 1 से 15 दिसम्बर तक होना है। जिसमें जिले के संगठित व असंगठित क्षेत्र के लगभग 51 हजार श्रमिकों तक पहुंचने का लक्ष्य है। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, भगवान विश्वकर्माजी, राष्ट्र ऋषि दंतोपंत ढेगढ़ी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक प्रारंभ की गई। बैठक में देवास शाजापुर विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के लोकेश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश रघुवंशी, रूपराम मिश्रा, शुभम चक्रवर्ती, रामु जमोडिया, माखनसिंह धाकड़, सुरेन्द्र सोनी, रतनसिंह चौहान, मनोज निगम एडव्होकेट, मदन पाटीदार, माखनसिंह धाकड़, दिलीप तिवारी, किशोरीलाल पांचाल, जसमतसिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता धनंजय गायकवाड़ ने की। इस अवसर पर गायकवाड़ द्वारा भारतीय मजदूर संघ को दिए गए लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाए इसकी योजना बनाई गई। जिला स्तर, खातेगांव, हाटपीपल्या, सोनकच्छ, बागली ब्लाक स्तर से लेकर देवास के 45 वार्ड संपर्क प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे। प्रभारी अपने ब्लाक या वार्ड स्तर की टोली बनाकर श्रमिक संपर्क अभियान करेंगे। इसके साथ ही बीएमएस से संबंधित संगठन को अपना अपना लक्ष्य दिया है। वह अपनी टोली के साथ श्रमिक संपर्क अभियान करेंगे। उपाध्याय एवं विजयवर्गीय ने भी अभियान पर प्रकाश डाला। संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार माखनसिंह धाकड़ ने माना।
Related Articles
Check Also
Close