भारत की बेटी ने विदेश में लहराया तिरंगा, स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य व रजत पदक

देवास। 25 से 28 अक्टूबर 2024 तक (जकार्ता, इंडोनेशिया) में स्पीड स्केटिंग भूपति बिकासी ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देवास शहर की हरिप्रिया यादव ने हिस्सा लेकर कुल चार इवेंट खेले। पहली 200मी., दूसरी 400मी., दोनों रेस में पराजय के बाद तीसरी रिले रेस में कांस्य पदक, चौथी रेस 1000मी. में रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है।


हरिप्रिया यादव की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पवार, विक्रम सिंह पवार, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, खेल युवा कल्याण अधिकारी हेमंत सुधीर, एमपी पेंचक सिलाट अध्यक्ष अबरार शेख, एमपी पेंचक सिलाट सचिव अभय श्रीवास, जिला साइकलिंग अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला साइकलिंग उपाध्यक्ष अभिषेक लाठी, जिला साइकलिंग उपाध्यक्ष गौरव कदम, उत्कर्ष विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, सैंडी अकादमी कोषाध्यक्ष सहज सरकार, जिला शतरंज सचिव पवन यादव, पूर्व खेल शिक्षक महेंद्र सिंह दल्वी, सैंडी अकादमी के पदाधिकारी पावन पाटिल, अश्विनी जाधव, किरण राव, खुशबू पटेल, जिला रग्बी सह सचिव सूरज बामनिया, सैंडी अकादमी के सदस्य युवराज सिंह, ऋतिक मुकति,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, ऋतुराज सिंह, टी20 सुनील मालवीय, रोलर बास्केटबॉल सचिव देवराज सांगते, सदस्य विशाल सिंह, हर्षिता कौशल, रैना कौशल, लखन योगी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
