आपका शहरइंदौरदेवासमध्यप्रदेश

भारत विकास परिषद द्वारा महिला दिवस मनाया गया

देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा महिला दिवस मनाया। महिला दिवस के उपलक्ष में टूटते बिखरते रिश्तों की एक कार्यशाला ली गई जिसमें राजश्री काले द्वारा टूटे हुए रिश्तों को कैसे बचाया जाए यह बताया गया, लीव इन रिलेशनशिप में ना रहे इसका समाधान बताया। इंदौर से प्रभारी डॉ पंखुड़ी गोयल द्वारा महिलाओं की मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मीना राव, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण व महिला प्रमुख किन्शू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।संचालन राजश्री सोनी व रचना तलाटी द्वारा किया गया। डॉली सोनी की टीम ने राधा कृष्ण के महारास की सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आभार सचिव अंतिम अग्रवाल ने माना। उक्त जानकारी परिषद केे मीडिया प्रभारी कीर्ति चव्हाण ने दी। 

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...