आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने विश्वकर्मा जयंती मनाई

देवास। बिजली कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय सचिव भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल रोड़ एक निजी होटल में विधायक राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, अशोक शुक्ला अध्यक्ष मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ, रामनाथ गणेशे राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ भोपाल, हेमंत तिवारी कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण मंडल, डॉ डीएन शर्मा अधीक्षण यंत्री की गरिमामय उपस्थिति में सुशील कुमार पाण्डेय प्रदेश महामंत्री बिजली कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम समस्त अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा की गई तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने उपस्थित कर्मचारी अधिकारी एवं मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में बिजली कर्मचारियों का अहम योगदान है। इस अवसर पर सुल्तान सिंह शेखावत पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त , अजय उपाध्याय विभाग प्रमुख देवास शाजापुर,वर्षा खानविलकर अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, अशोक राठौड़ महामंत्री पश्चिम क्षेत्र, मणिराज विश्वकर्मा महामंत्री पूर्व क्षेत्र, रमेशचंद्र नागर अध्यक्ष मध्य क्षेत्र, एस प्रिया स्वामी, उमेश चौरसिया कार्यपालन यंत्री, अरविंद शर्मा कार्यपालन यंत्री, प्रकाश चौरसिया प्रदेश कोषाध्यक्ष , निष्कर्ष निवारिया प्रदेश कार्यालय मंत्री, सुमित रैकवार, राकेश देवडे जिला मीडिया प्रभारी ,राजेश पटेल , लोकेश विजयवर्गीय, कुलदीप राजपूत, वीरेन्द्र शर्मा इत्यादि के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। आभार सुशील कुमार पांडे  ने व्यक्त किया। संचालन प्रकाश चौरसिया द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...