आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. जिला समिति देवास के द्विवार्षिकी चुनाव निर्विरोध संपन्न, इंजी. हेमंत सेठी अध्यक्ष एवं इंजी. अनुराग तिवारी सचिव चुने गए

देवास। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन जिला समिति देवास के चुनाव रविवार को मीठा तालाब के पास स्थित सर्किट हाऊस पर निर्विरोध सम्पन्न हुए। पूर्व सचिव इं. एन.सी. खत्री ने बताया कि एसोसिएशन के हर दो वर्ष में चुनाव होते है। जिसके तहत द्विवार्षिक चुनाव प्रांताध्यक्ष इंजी. रविन्द्र कुशवाह, महामंत्री इजी. मनोज शर्मा, प्रांतीय सचिव एवं चुनाव पर्यवेक्षक द्वय इंजी. मनोज खरात, एफोर्ड सदस्य इंजी. प्रीतम सिंह रावत की उपस्थिति में निर्वाचन सम्पन्न हुए। जिसमें निर्विरोध रूप से एसो. अध्यक्ष इंजी. हेमंत सेठी, सचिव इंजी. अनुराग तिवारी, कोषाध्यक्ष इंजी. रूबी प्रजापति, उपाध्यक्ष इंजी. अनेष मरावी को चुना गया। साथ ही प्रांताध्यक्ष ने इंजी. आनंद गुप्ता को प्रांतीय संगठन एवं इंजी. नवीनचंद्र खत्री को संवरक्षक जिला समिति देवास मनोनीत किया। उक्त निर्वाचन में इंजी. राजकुमार बेसवाल, इंजी. संजीव शाक्य, इंजी. रोहित सोनी, इंजी. सुनील कुर्मी, इंजी. प्रवीण वर्मा आदि उपस्थित थे। आभार पूर्व सचिव नवीनचंद्र खत्री ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...