आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

महर्षि गौतम जयंती जन्ममहोत्सव पर समाज जनों ने किया भामाशाह सम्मान

देवास। वर्ष प्रतिपदा पर अक्षपाद महर्षि गौतम की जयंती पर श्री गुजर गौड़ ब्राह्मण समाज की नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा महर्षि गौतम जयंती महोत्सव समारोह का आयोजन गौतम आश्रम में संपन्न हुआ। सुंदरकांड एवं भगवान महर्षि गौतम का अभिषेक, हवन पूजन किया गया एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित सम्मान समारोह में  गौतम आश्रम  के विशेष निर्माण कार्य हेतु समाज के विशिष्टजनो ने आर्थिक सहयोग देकर निर्माण प्रक्रिया को गति प्रदान की ऐसे विशिष्ट समाज के 23 सहयोग करता को अतिथि द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा देवास के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, विशेष अतिथि पार्षद आशुतोष जोशी, दीपेश कानूनगो, महिला सभा की जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ संजय शुक्ला, श्रीमती सुधा त्रिवेदी,समाज के संतोष जोशी, गिरधर शर्मा, संतोष त्रिवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर व्यास ने की। अतिथियों का स्वागत नगर सभा अध्यक्ष  संतोष दुबे, ट्रस्ट। अध्यक्ष  एम एम दुबे, महिला सभा अध्यक्ष अनुपमा पाठक, युवक संघ के प्रखर शर्मा, नगर सभा सचिव अमित  पंडित ने किया । स्वागत भाषण एवं आयोजन की जानकारी  संरक्षक नवीन दुबे ने दी । इस अवसर परसमाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया तथा समाज के  वरिष्ठ बालकिशन शर्मा , दिनेश मिश्रा, दीपेश कानूनगो, आशुतोष जोशी को ब्राह्मण गौरव सम्मान प्रदान किया। समारोह एवं सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया  तथा आभार  नगर सभा संरक्षक एम एम मोदी ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...