आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवंदीप प्रज्वलन कर मनाया दीपोत्सव

देवास। अखंड भारत हेतु संकल्पित उस्ताद फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के महापर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप की गौरवशाली प्रतिमाओं पर अध्यक्ष धनंजय गायकवाड के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं मिट्टी के दीपकों में प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और महापर्व की शुभकामना दी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य अपने अपने घरों के साथ आसपास के महापुरुषों, इष्टदेव, प्राचीन स्मारकों, नदी, तालाब की सफाई कर युवाओं का इस ओर ध्यान आकर्षित कर दीप जलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन विस्तार प्रमुख दामोदर राव जाधव, लक्ष्मीनारायण मारु पूर्व प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश, विष्णु वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, अजय उपाध्याय विभाग प्रमुख, माखन सिंह धाकड़ जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, देवास, लक्ष्मण राव जाधव मराठा, सेवा संघ जिला अध्यक्ष सुमित सिंह कुशवाह, धनंजय गर्ग, कन्हैया लाल चौहान,आदित्य श्रीवास्तव, कृष्णा सोनी, हिमांशु पांचाल, रोशन यादव, विकास खत्री, रोहित वर्मा, पीयूष मालवीय, मौर्य गायकवाड आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मोंटी जाधव ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...