आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र समाज देवास में महिला दिवस का आयोजन

देवास। महाराष्ट्र समाज देवास में 6 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वृषाली आपटे, सचिव ,महाराष्ट्र समाज देवास के द्वारा ऋचा दीपक कर्पे की एक कविता से किया गया। सुरक्षा व स्वास्थ्य महिलाओं की इन दो मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में पुलिस विभाग में कार्यरत प्रीती कोरडे व चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहीं डॉ. राजसी केळकर विशेष रूप से आमंत्रित थीं। दोनों ने महिलाओं के साथ अपने अनुभव बांटे व महिलाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. राजसी केळकर ने मुख्य रुप से ओरल हाइजीन, पोस्ट कोविड समस्याएं एवं बढ़ती जा रही हृदयाघात की समस्याओं  संबंधी जानकारी दी एवं सुरक्षात्मक उपाय बताए। प्रीति कोरडे ने महिलाओं की कठिन पुलिस ट्रेनिंग, सेल्फ डिफेंस व अलग-अलग धाराओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर हाल ही में शासकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त होने पर प्रगति भाटवडेकर को भी सम्मानित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या गोटी व शुभदा बाकरे ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंट वस्तु देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन उज्वला दीपक कर्पे ने किया व आभार प्रदर्शन स्मिता म्हाडगुत ने किया।उपरोक्त जानकारी समाज प्रवक्ता अतुल मद्धव ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...