मां चामुंडा सेवा समिति का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह 30 कोश्री गणेश जी, श्री महाकाल, मां चामुंडा को दिया प्रथम निमंत्रण

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के निविघ्न संपन्न की कामना को लेकर मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा, श्री गणेश जी व भगवान महाकालेश्वर को प्रथम निमंत्रण दिया गया। समारोह संत महात्माओं, दानदाताओं, समाजसेवियों बुजुर्गों, मंदिर के पुजारियों एवं मां चामुंडा सेवा समिति के संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के बीएनपी से सेवानिवृत्ति व पूजनीय माताजी कमलाबाई जलोदिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बैंक नोट प्रेस के मुख्य द्वार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, 32 बघ्घी, जीप, ढोल, नगाड़ों, बैंड बाजों के साथ भावभीनी विदाई दी जाएगी। साथ ही सर्वोच्च शक्ति माँ तुलजा भवानी, मां चामुंडा मंदिर में छप्पन भोग लगाया जाएगा। समिति के नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में आगे आगे भगवान कृष्ण कन्हैया ठाकुर जी हाथी पर विराजित होंगे। मध्य में संत महात्माओं, मां चामुंडा का रथ होगा। महाकालेश्वर मंदिर भस्म आरती के आचार्य भगवान कई महामंडलेश्वर सम्मिलित होंगे। रामेश्वर जलोदिया सभी का अभिवादन करते हुए पैदल चलेंगे। चल समारोह बैंक नोट प्रेस परिक्षेत्र में ही निकाला जाएगा। चल समारोह का समय शाम 6 बजे रहेगा। 7 बजे संतों का सम्मान समारोह होगा। साथ ही मीडिया के समस्त पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। समिति के नारायण व्यास इंदर सिंह गौड़, अभिषेक अवस्थी, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, अनिल कुरावरे, मां चामुंडा सेवा समिति की मातृशक्तियाँ एवं समस्त पदाधिकारी सारी व्यवस्था में लगे हुए हैं।







