आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मभोपालमध्यप्रदेश

माता टेकरी पर चंडी यज्ञ में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, प्रतिदिन 13 यजमान जोड़ें दे रहे आहुतियां26 जून को होगा विशाल भंडारा, तैयारियां जोरों पर

देवास। मां चामुंडा प्रकटोत्सव के अंतर्गत शहर की आस्था का केंद्र माता टेकरी इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान है। 20 जून से यहां चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 13 यजमान जोड़े विधिवत रूप से आहुतियां अर्पित कर रहे हैं। इस चंडी यज्ञ का आयोजन पुजारी अशोकनाथ के सान्निध्य में हो रहा है, जबकि पंडित सुभाष रावल (ग्राम कवड़ी वाले) के आचार्यत्व में सम्पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ सम्पन्न किया जा रहा है। हर दिन सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पर पहुंचकर मां चामुंडा के दर्शन के साथ-साथ यज्ञ में भागीदारी कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि, धूप-दीप की महक और भक्तों की उपस्थिति से वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो रहा है।
26 जून को होगा भव्य भंडारा
प्रकटोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार, 26 जून को पुजारी परिवार एवं जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन माता टेकरी पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि भंडारे की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं, जिसमें भोजन, प्रसाद वितरण, पेयजल, एवं कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हर वर्ग के श्रद्धालु ले रहे हैं भाग
यज्ञ आयोजन में केवल वृद्धजन ही नहीं, बल्कि युवा, महिलाएं और बच्चे भी बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा है, वहीं यज्ञ मंडप में सेवा कार्यों में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही है।
प्रशासन भी सक्रिय
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। टेकरी परिसर में सफाई, पार्किंग व्यवस्था, और पानी की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जा रही है। आयोजन समिति ने बताया कि नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और समाजसेवी संगठन भी सहयोग दे रहे हैं।
पुजारी अशोकनाथ ने दी जानकारी
आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए पुजारी अशोकनाथ ने बताया कि यह चंडी यज्ञ मां चामुंडा के प्रकटोत्सव की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता अत्यंत उत्साहजनक रही है। यज्ञ में भाग लेने वाले यजमानों को विशेष पूजन एवं पुण्य लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...