
देवास। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ मध्य प्रदेश की सभी मिनी कार्यकर्ता की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार माना। प्रदेश महामंत्री रंजना राणा ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता सहायिका लंबे समय से न्याय पूर्ण मांग करती आ रही थी उन मांगों में से प्रमुख एक मांग मिनी कार्यकर्ता जो आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता सहायिका दोनों का ही कार्य करती आ रही है। जिसमें बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था आज वह समस्या हल हो गई है मिनी कार्यकर्ता को मेंन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाया जा रहा है। श्रीमती राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा 22 अक्टूबर को मिनी कार्यकर्ताओं को मेंन केंद्र में बदलने की अनुशंसा कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में वर्तमान में संचालित 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया।


इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन के बाद एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का होगा। उन्नयित 25 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक पर्यवेक्षक के मान से कुल 476 पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत किये गए हैं। जिसमें केन्द्र सरकार के निर्धारित मापदंड उन्नयित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लागू होंगे। मुख्यमंत्री के निर्णय पर प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, प्रदेश अध्यक्ष यामिनी पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रुक्मणी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजना परसाई, संभाग अध्यक्ष जरीना खान, उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, जिला अध्यक्ष उमा तिवारी, जिला महामंत्री स्नेहलता गोड, जिला कोषाध्यक्ष अनीता सोलंकी व संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनका आभार माना।

