आपका शहरखेलदेवासमध्यप्रदेश
मोहित कर्मा का विश्वकप हॉकी में हुआ चयन

देवास। बैंक नोट प्रेस में निवासी मोहन कर्मा के सुपुत्र मोहित कर्मा का विश्वकप हॉकी में चयन हुआ है। मोहित आज शाम 5 बजे शनिवार को राउरकेला में साउथ कोरिया के साथ होने वाले मैच में अपने हुनर का जौहर दिखाएंगे। जिले के सभी हॉकी प्रेमियों सहित इष्ट मित्रों ने मोहित के चयन पर बधाई दी। खेल गुरु सुधीर टोप्पो ने उम्मीद जताई कि मोहित के खेल को देखते हुए उनका चयनित होना तय था। वो श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।

