
देवास। म.प्र. विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी.के. दीक्षित, विशेष अतिथि एम.सी.मलतारे, एस.प्रिया स्वामी, एस.के.हिंगेे थे। अतिथियों नेे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमसिंह सायल ने बताया कि पेंशनर एसोसिएशन देवास द्वारा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेशचंद्र जायसवाल, संतोष ईश्वरसिंह ठाकुर, हेमरसिंह नागर का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर व मुंह मीठा कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्युत मंडल शहर संभाग प्रांगण में पौधारोपण किया गया। पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष एवं अतिथियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर उनके आगामी सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रवीण रायगांवकर, मुकुट वर्मा, सुबोध गंगराड़े, जी.एस.सक्सेना, सुरेश मोदी, अशोक शुुक्ला, रवि व्यास, बी.के.स्वामी, बी.एल.कुमावत, संजय वैष्णव, अनिल नाईक, मधुकर भंवर, जी.एस.तोमर, संतोष जंजीरे, मोहनलाल मोदी, कदीर मोेहम्मद कुरेशी, मधुसुदन नागर, एस.एन. शर्मा, विष्णु मंडलोई, मानसिंह ऐरवाल, महेश मोदी, बाबूूलाल पटेल, इब्राहिम वारसी आदि उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव सी.एस.पंवार ने माना।


