आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

रविन्द्र उपाध्याय परशुराम दल के मप्र संयोजक नियुक्त

देवास। परशुराम दल की बैठक विगत दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने बडी संख्या में हिस्सा लिया। परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए देवास निवासी रविन्द्र उपाध्याय को परशुराम दल का मध्य प्रदेश संयोजक नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्री उपाध्याय ने बताया कि परशुराम दल पंजीकृत देशव्यापी क्रांतिकारी ब्राह्मण संगठन है। जिसका उद्देश्य समस्त देश में ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार व दुष्प्रचार को कठोरता से रोकना है। परशुराम दल ब्राह्मणों की फौज/सेना है। इस नवगठित दल का शुभारंभ 21 नवंबर 2024 को संपूर्ण देश में 351 स्थानों पर एक साथ संपन्न हुआ। जिसके पश्चात अब पूरे भारतवर्ष में दल का सदस्यता अभियान चल रहा है। श्री उपाध्याय के मनोनयन पर संगठन पदाधिकारी सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...