राजनीति में हरियाली की घुली खुशबू, चामुंडा मंडल का बिल्वपत्र वितरण अभियान चर्चा में

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरित अभियान को जन-जन से जोडऩे के उद्देश्य से भाजपा चामुंडा मंडल द्वारा बिल्वपत्र के पवित्र पौधों का वितरण किया गया। इस आयोजन ने न केवल पर्यावरणीय सरोकार को उजागर किया, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा दी।
हर घर बिल्वपत्र, हर द्वार हरियाली
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल महामंत्री एवं अभियान संयोजक भरत व्यास ने बताया कि यह वितरण अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और जवाबदारी की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यह अभियान बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पौधे हम रोपित कर रहे हैं, उनका संरक्षण हमारी जवाबदारी है। भाजपा कार्यकर्ता न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल भी करेंगे। यह अभियान हमें हमारी मां, धरती और आने वाली पीढिय़ों के प्रति जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
बूथ से बना आधार, सेवा से साकार होगा संकल्प
भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव और अभियान संयोजक ओम जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्य को संकल्प के रूप में लें और इसे अपने-अपने क्षेत्रों में जनअभियान बनाएं। हरियाली अमावस्या को लेकर पार्टी स्तर पर वृहद पौधारोपण की योजना भी बनाई जा रही है। भाजपा का मानना है कि बिल्वपत्र जैसे धार्मिक महत्व के पौधे न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा से भी गहराई से जुड़े हैं। ऐसे पौधे वितरण कर पार्टी आमजन को आस्था और प्रकृति से जोडऩे का प्रयास कर रही है।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और मंडल स्तर के नेता शामिल रहे। विशेष रूप से उपस्थित रहे— मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, भरत चौधरी, गणेश पटेल, विजयसिंह पंवार, मनीष जैन, मनीष पारीख, सचिन जोशी, मनोहर जाधव, अंकित शर्मा, अमित विजयवर्गीय, मामा ठाकुर, आशुतोष दुबे, अशोक पोरवाल, महेश फुलेरी, तथा महिला कार्यकर्ताओं में पुष्पलता सोनगरा, माया तिवारी, किरण मिश्रा, विभा दुबे, प्रेमलता परमार, अंजली दर्पे सहित कई कार्यकर्ता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरित अभियान को जन-जन से जोडऩे के उद्देश्य से भाजपा चामुंडा मंडल द्वारा बिल्वपत्र के पवित्र पौधों का वितरण किया गया। इस आयोजन ने न केवल पर्यावरणीय सरोकार को उजागर किया, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा दी।

