राज्यस्तरीय आर्म रेसलिंग में मुजाहिद शेख बने चेम्पियन
देवास। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग एशोसिएशन व इंदौर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 44 वी राज्यस्तरीय सबजूनियर ,जूनियर ,यूथ,सीनियर, मास्टर, विकलांग मेन वूमेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे मध्यप्रदेश के 400 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिसमे अपनी कलाई से ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया लेवल के गोल्ड मेडलिस्ट को मात देकर मुजाहिद शेख ने चेंपियन ऑफ चेंपियन का खिताब अपने नाम किया। वही सब जूनियर वर्ग के 55 किलोग्राम वजन समूह में लेफ्ट हैंड से स्वास्तिक रघुवंशी ने सिल्वर मेडल ,65 किलोग्राम वजन समूह सूफियान मंसूरी ने जूनियर में गोल्ड व यूथ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, 70 किलोग्राम वजन समूह में रेहान अली ने जूनियर व यूथ में राइट व लेफ्ट हैंड दोनों से 3 गोल्ड मेडल प्राप्त किये व,75 किलोग्राम वजन समूह में मुजाहिद शेख ने गोल्ड मेडल व 100 किलोग्राम वजन समूह में सकलेन खान ने राइट व लेफ्ट दोनों हाथों से गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त कर देवास जिले का नाम रोशन किया। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर देवास जिले आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल, मार्गदर्शक खालिक शेख चाचा, हाजी अकबर शेख अज्जू ,खुमान सिंह बैस, कोषाध्यक्ष हाजी रेहान शेख,सचिव सोहेल शेख (मलिक) उपाध्यक्ष अजीम शेख विक्की ने सभी विजेता खिलाडि़यों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा सर ने किया व आभार मलिक शेख ने माना।