
देवास। 68 वी राष्ट्रीय शालेय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए नारायण क्रीड़ा मंडल के मोहित ठाकुर और भरत खेर का चयन 31 अप्रैल से 4 मई तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में हुआ। दोनो खिलाडी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, नारायण क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर के प्राचार्य महेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रवीण सांगते, यशवंत डगोरा, भरत वर्मा, विष्णु शिवहरे, अमन श्रीवास, विजय मकवाना आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

