आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ       

देवास। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गोद ग्राम गद्दूखेड़ी ग्राम पंचायत अमरपुरा में स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य और उन्नत भारत अभियान (नाश मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त समाज) विषय  पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपीएस राणा सर के मार्गदर्शन एवं आईक्यूएसी के सहयोग से आरम्भ हुआ। शिविर के उदघाटन के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत अमरपुरा के भीम सिंह थे, विशेष अतिथि नागजीराम मालवीय रोजगार सहायक अमरपुरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रतिनिधि प्रो मोहिनी सिंह परमार सहायक प्राध्यापक सैन्यविज्ञान ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो राकेश कोटिया ने शिविर की आगामी गतिविधियां मंच को बताई। शिविर नायक ईश्वर लोधी एवं मुस्कान लोधी के नेतृत्व में शिविर परिसर प्राथमिक शाला भवन गद्दूखेड़ी को प्लास्टिक एवं गाजरघास मुक्त बनाया गया। 45 वॉलेंटियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...