राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला देवास ने किया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
देवास। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी 2025 गुरुवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला देवास इकाई के द्वारा जवाहर नगर सेंट्रल ग्राउंड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुबह 10 बजे कैला देवी चौराहा नारायण स्टील पर एकत्रित हुए और वहां से एक पैदल मार्च के रूप में जवाहर नगर सेंट्रल ग्राउंड पहुंचकर मालयर्पण किया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला देवास संयोजक जीतू रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पार्षद अजय तोमर, पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा, मनीष सोलंकी, प्रतीक सोलंकी, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, कर्नल महेन्द्र कुमार त्यागी,राष्ट्रीय सैनिक संस्था प्रदेश अध्यक्ष विशाल मेहता, रीता मिश्रा, प्रिया शर्मा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था से प्रदेश महासचिव पंडित मनोज मिश्रा, इंदौर जिला अध्यक्ष विशाल मेहता, देवास जिला संयोजक जीतू रघुवंशी, मनु भैया, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी , धीरज ठाकुर, युवा विंग अध्यक्ष रोहित पाटीदार, अपरेश मजुमदार, नखेसिंह सोलंकी, रीना पंटोदिया, नीतू प्रजापति, मातृशक्ति एवं देवास महिला विंग की टीम उपस्थित रही