आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

राष्ट्रीय स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए खिलाडी रवाना

देवास। थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित होगी।कोच विवेक बंजारे ने बताया, कि इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी अंडर 17 वर्ग 82 केजी मे मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शांति बाल निकेतन हाई सेकेंडरी स्कूल संचालक राजेश गोयल, प्रधानाचार्य कैथरीना बैस्टियन, प्रशिक्षक अंजनी शाह, देवास थांग-ता कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कपिल व्यास, उपाध्यक्ष रितु व्यास ,ज्योति देशमुख, सचिव शिव प्रजापत, सह सचिव करिश्मा सोलंकी, शोभित शर्मा ,राहुल भिलाला एवं  एवं समस्त स्कूल स्टाफ एवं पालकों ने खिलाडि़यों को शुभकामना दी। उक्त जानकारी कोच विवेक बंजारे ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...