आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता में जीता पदक

देवास। थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित हुई थी। कोच विवेक बंजारे ने बताया, कि इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी  अरहम खान अंडर 17 वर्ग 82 किग्रा मे मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के खिलाड़ी को हरा कर कांस्य पदक जीता। खिलाडी की उपलब्धि पर शांति बाल निकेतन हाई सेकेंडरी स्कूल संचालक राजेश गोयल, प्रधानाचार्य कैथरीना बैस्टियन,  प्रशिक्षक अंजनी शाह, देवास थांग-ता कॉरपोरेशन के अध्यक्ष कपिल व्यास, उपाध्यक्ष रितु व्यास,ज्योति देशमुख, सचिव शिव प्रजापत, सह सचिव करिश्मा सोलंकी, शोभित शर्मा, राहुल भिलाला, पालकगणों एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने बधाई दी। उक्त जानकारी कोच विवेक बंजारे ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...