आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासदेश-विदेशभोपालमध्यप्रदेश

रुद्र मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुराष प्रतियोगिता में मारी बाजी

देवास। देवास में आयोजित विद्या विद्या भारती की प्रांत स्तरीय जूडो कुराष प्रतियोगिता में रुद्र मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धि का परचम लहराया। विद्या विद्या भारती की प्रांत स्तरीय जूडो कुराष प्रतियोगिता में रुद्र मार्शल आर्ट अकैडमी के 12 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रियांशु वलोदिया, मंगेश पाठक, हर्ष पाठक, खुशी राज वर्मा, नीलम कुशवाहा, यश परमार, कनिका सोलंकी, मंथन सोलंकी, गणेश हरियल, जीत, दिलीप शिंदे ने अपने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित किया। देवास जिला कुराष संघ के अध्यक्ष मनीष जी जैन, साउथ एशियन सिल्वर मेडलिस्ट विजय चौधरी, और संघ के सदस्य राहुल वर्मा, रुचिता सोलंकी, माधुरी चौधरी, पीयूष भाटी ने  एकेडमी  की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी खेल प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...