आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

रॉन्ग साइड जा रहे नगर निगम के वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर लगा जाम, निगम के वाहन में बैठे स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ हुई मारपीट……

देवास। इंदौर रोड पर रॉन्ग साइड से जा रहे नगर निगम के वाहन की वजह से जाम के हालात निर्मित हो गए। चार पहिया वाहन में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी बैठ थे। इसके बावजदू वाहन को रांग साइड ले जाया जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक्टिवा वाहन को निगम के वाहन द्वारा टक्कर मार दी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। एक्टिवा वाहन चालक ने आक्रोशित हो गया और अधिकारी पर गुस्सा उतारा। अधिकारी को मुक्का मारा भी गया। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा। हालांकि निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक ने अपनी गलती नहीं और ड्राइवर की गलती मानते रहे। विवाद के दौरान दोनों तरफ जाम लग गया। जिससे वाहन चालक परेशान हुए। अधिकारी को कई लोगों ने खरी खोटी सुनाई। एक्टिवा चालक ने भी थाने जाकर शिकायत करने की बात कही। बताया जा रहा है कि निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक फील्ड पर जाकर जायजा लेने की बात कही, लेकिन लापरवाही और नियम  का उल्लंघन होने की वजह से जनता को परेशान होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...