आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया गयाश्रमिको एवं कर्मचारियों के कार्य से ही कोई उद्योग आगे बढ़ता है – अग्रवाल

देवास। पौराणिक काल के प्रथम इंजीनियर और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा है। जिनकी  जयंती  17 सितंबर को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। इसलिए शुभ दिन पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में उज्जैन रोड और एबी रोड इंडस्ट्रियल एरिये पर विभिन्न उद्योगों  में कार्यरत श्रमिको एवं  कर्मचारियों को तिलक लगा कर प्रसादी वितरण की गई। साथ ही कार्य्रक्रम की दूसरी कड़ी में विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिको एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महिला इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल जिला संघचालक, सतीश मुकाती प्रदेश सयुक्त महामंत्री, प्रतीक गुप्ता जिलाअध्यक्ष थे। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की पूजन अर्चना कर की गई। स्वागत भाषण महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी ने दिया। पौराणिक काल से वर्तमान काल तक भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रतीक गुप्ता ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि  विमल अग्रवाल  ने अपने उद्बोधन में कहा की श्रमिको एव कर्मचारियों के कार्य से ही कोई उद्योग आगे बढ़ता है। आज किसी उद्योग को उच्चाई छूना है तो वह श्रमिको एवं कर्मचारियों की मेहनत के बिना संभव नहीं है। सफल उद्यमी के पीछे श्रमिको एवं  कर्मचारियों का योगदान रहता है। मंचासीन कार्य्रकम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा  विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिको एंव कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के संजय तलाटी,  नरेंद्र मूंदड़ा, मुकेश वर्मा, संजय कसेरा, सुभाष शिंदे विशाल जैन, जितेंद्र जायसवाल, संकेत राय,  राधिका मूंदड़ा,  सारिका राय आदि सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका शर्मा, सीमा यादव ने किया। आभार महिला इकाई सचिव किंशू गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी जिला सचिव विजेंद्र उपाध्याय ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...