आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर विशेष व्याख्यान एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन 

देवास। शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जंयती का आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ.प्रमिला शेरे, सहायक प्राध्यापक (इतिहास) द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर व्याख्यान दिया गया। डॉ. प्रमिला शेरे ने कहा- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक है। हमें उनके जीवन से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. राजेन्द्र कुमार भेंवदिया ने कहा- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आशीर्वाद और प्रेरणा से आज अहिल्या नगरी इंदौर विश्व प्रख्यात है। सेवा, परोपकार, संवेदनशीलता के संस्कार को आज भी उसी रूप में मालवा माटी में महसूस किया जा सकता है। डॉ. शिवा पटेल ने लोक माता अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि मानवता का मूर्त रूप, शिवभक्ति का सार।भक्ति, तीर्थ के संग मे उन्नत हो व्यापार।मेहनतकश के कौशल का, सदा हुआ सम्मान। प्रजावत्सल ,पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई से। सदैव बढ़ता रहा, मालवा का मान। महाविद्यालय मे देवी अहिल्याबाई की शासन प्रणाली एवं जीवन चरित्र विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा देवी अहिल्याबाई का समाज के क्षेत्रों में योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता ,देवी अहिल्या जी  के जीवन अवदान पर केन्द्रित वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवन परिचय पर पश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.राजेन्द्र कुमार भेंवदिया ने की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शिवा पटेल ने तथा आभार  विद्यार्थी विजेंद्र अटरिया ने माना। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...