
देवास। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशानुसार स्व तुकोजीराव पावर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य की डॉ माधवी माथुर निर्देशन में छात्र छात्राओं ने अपनी विरासत संबंधित सांस्कृतिक चेतना विकसित करने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देने, बौद्धिक संपदा का लोकव्यविकरण एवं साइंस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु 24 अगस्त 2024 को उज्जैन शहर के विक्रम उद्योगपुरी, तारामंडल, जंतर मंतर, त्रिवेणी संग्रहालय आदि का भ्रमण किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने विक्रम उद्योगपुरी में अमूल मिल्क कम्पनी में भ्रमण किया जिसमें उसकी संपूर्ण जानकारी जानी। उसके पश्चात तारामंडल विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया जिसमें विद्यार्थियों ने 3डी डॉक्यूमेंट्री, अंतरिक्ष का रास्ता, विभिन्न ग्रहो संबंधित ज्ञान का विस्तार का ज्ञान लिया। उसके पश्चात लगभग 300 वर्ष प्राचीन व राजा जयसिंह द्वारा निर्मित जीवाजी वेधशाला जंतर मंतर का निरीक्षण किया। जिसमें वहां उपस्थित कर्मचारियों ने वेद शाला के संपूर्ण यंत्र वित्तीय यंत्र दिव्यांग तंत्र नदी वाले यंत्र के साथ नक्षत्र वाटिका का अवलोकन करवाया। सूर्य के नताशा का पता लगाना विभिन्न प्रकार नक्षत्र संबंध जानकारी प्रदान की। विश्व की प्रथम वैदिक घड़ी विक्रमादित्य वैदिक गणित को देखा। उसके बाद विद्यार्थियों ने त्रिवेणी संग्रहालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वैष्णव वासुदेव संपादक, विभिन्न प्राचीन सतत उद्योग, मूर्तियों के साथ प्राचीन भारतीय मुद्रा देखी। दल प्रभारी डॉ. विजय सिंह रावत, जैद अहमद ,डॉ.अमित द्विवेदी, डॉ.मेघा वाजपेई ,डॉ.मेघा मांडलिक एवं नितिन यादव के साथ विद्यार्थियों की जानकारी दी।
