आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से किया जा रहा माँ राज राजेश्वरी ललिताम्बा त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ

देवास। श्री राजराजेश्वरी सिद्धीदात्री मातेश्वरी मंदिर, कामिका महादेव समिति के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्रीय नवरात्रि से शुरू हुए माँ राज राजेश्वरी ललिताम्बा त्रिपुर सुंदरी का नौ दिवसीय महायज्ञ बडी संख्या में भक्तजन दर्शन के लिए पहुंच रहे है। आयोजन समिति के संयोजक गुरूप्रीत सिंग ईशर एवं अध्यक्ष ठा. संजय सिंह चौहान ने बताया कि जवाहर नगर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस ग्राउण्ड पर आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ में पहले दिन से शहर के विभिन्न हिस्सो से प्रतिदिन नए यजमान जोडे से बैठकर यज्ञ में बैठकर आहूतियां दे रहे है। यज्ञाचार्य पं. शिव कुमार शास्त्री माँ कामाख्या पीठ, असम एवं पं. बालकृष्णाचार्य श्री धाम अयोध्या द्वारा विधि-विधान से महायज्ञ में आहुतियां डलवाई जा रही है। हजारो भक्त प्रतिदिन यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए पहुंच रहे है। 7 अप्रैल तक चलने वाले महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन मण्डल पूजन, ललिताम्बा राज राजेश्वरी श्लोक पाठ प्रात: 8 से 12 बजे तक एवं यज्ञ दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक चल रहा है। तत्पश्चात संगीतमय महाआरती हो रही है। आकर्षण का केन्द्र 100 फीट की गुफा से निकलकर भक्त माँ राजराजेश्वरी सिद्धीदात्री के दर्शन कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर रहे है। प्रतिदिन 20 से अधिक जोडो के द्वारा यज्ञ में आहूतियां दी जा रही है। रात्रि 8 बजे बच्चों एवं शहरवासियों के मनोरंजन हेतु आनंद मेला लगा है। जिसमें कई झूलों के साथ चाट-चौपाटी का आनंद लोग ले रहे है। महायज्ञ में यजमान बनने हेतु यज्ञस्थल पर जाकर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...