आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने किया 36 वे ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ

देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं विशेष सहयोगी खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 36 वे ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राजानी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विशेष अतिथि अमरजीत सिंह खनूजा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन देवास, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मदनलाल कहार, खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रीना गडरिया द्वारा किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत प्रगति एथलेटिक्स क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव, सचिव राजीव श्रीवास्तव, शिवनारायण टांडी, किरण बाला टांडी, तीरंदाजी के प्रशिक्षक निरंजन यादव, एथलेटिक्स कोच जितेंद्र गोस्वामी, धर्मेंद्र भदोरिया, भरत वर्मा, पवन यादव, विक्रम अवॉर्डी, रागिनी चौहान, पवन पाटिल, शैलेंद्र चंद्रवंशी, सुदामा शर्मा, भोजराज मालवीय, बैडमिंटन के रोहित गुप्ता, नवीन सोलंकी, गणेश पटेल, श्री राणा स्विमिंग कोच सौरभ कहार द्वारा किया गया। क्लब अध्यक्ष मनोज राजानी ने क्लब की जानकारी देते हुए बताया कि प्रगति क्लब वर्ष 1991 से निरंतर प्रतिवर्ष समर कैंप आयोजित करता आ रहा है और यहां से हर वर्ष 20 से 30 बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  प्रतिनिधित्व करते हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी 15 से 20 खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्लब को दो एकलव्य अवार्ड एवं एक विक्रम अवार्ड भी मिल चुके हैं। यहां के कई खिलाड़ी  शासकीय विभागों में पदस्थ है और आपको बताते हुए यह हर्ष हो रहा है कि यह स्टेडियम सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों एवं प्रगति एथलेटिक्स के प्रयासों की ही देन है। वर्ष 2001 में यहां पर राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उस समय देवास में ग्राउंड का अभाव था फिर हम लोगों ने आईटीआई की जगह पर जंगल को काटकर ग्राउंड बनाया था और मेरे प्राधिकरण अध्यक्ष बनते ही मैंने स्टेडियम के लिए सज्जन वर्मा के साथ मिलकर इस स्टेडियम का निर्माण करवाया। जिसमें क्लब के सभी खिलाड़ियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। अनिल श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है, यह दोनों भाई खेलों के विकास के लिए दिन रात लगे रहते हैं और कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए तन मन धन से सहयोग करते हैं। आज मुझे खुशी हो रही है कि छोटे-छोटे से बच्चे इस समर कैंप में भाग लेकर अपने समय का सदपयोग  कर रहे हैं। उन्होंने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का आभार मानते हुए कहा कि देवास की वर्षों पुरानी मांग थी कि देवास में भी एथलेटिक्स का ट्रैक बने और यहां के खिलाड़ी एथलेटिक्स में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके आज यह सपना साकार रूप ले रहा है इसके लिए मैं विधायक का हृदय से आभार मानता हूं । श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने  कहा कि आज मे इस कार्यक्रम में आकर अपने आप को गोरांवित महसूस कर रही हूं । कोई भी संस्था निरंतर 36 वर्षों तक कार्य करते हुए खेलों के विकास में अपना संपूर्ण योगदान देती है तो वह संस्था विशिष्ट होती है। मैं आश्वासन देती हूं कि प्रगति एथलेटिक्स क्लब को कभी भी मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी मैं हर समय सहयोग  प्रदान करने के लिए तैयार रहूंगी, मुझे खुशी है कि आज यहां छोटे-छोटे से बच्चे एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस शिविर मे भाग है ले रहे हैं और नए बच्चों को तैयार कर रहे हैं इससे देवास के खेल जगत का नाम विश्व पटल पर अंकित होने में देर नहीं लगेगी। अतिथियों द्वारा सृष्टि कहार का स्वागत किया गया जिन्होंने हाल ही में  ट्राइबल गेम्स मे रजत पदक अर्जित कर देवास शहर का स्विमिंग में नाम रोशन किया है। प्रगति एथलेटिक्स क्लब द्वारा श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक का एथलेटिक्स ट्रैक की सौगात देने पर सम्मान किया गया। प्रगति एथलेटिक्स क्लब पर सॉफ्टबाल, बेसबॉल, तीरंदाजी, फेंसिंग एथलेटिक्स, शतरंज, एवं फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाता है। जो भी खिलाड़ी इस शिविर में भाग लेना चाहते हैं वह शाम 5 से 7 के बीच में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम  विकास नगर पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया एवं आभार अनिल श्रीवास्तव ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...