
देवास। दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में विराट साख सहकारी संस्था का शुभारंभ हुआ। राजाराम नगर ब्रिज के पास स्थित नवीन कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ठाकुर जय सिंह, रामेश्वर दायमा, शिव चौधरी पहलवान, देव कथावाचक प्रभुलाल पण्डा, भागवताचार्य अजय शास्त्री, एडवोकेट्स सोहन गुर्जर एवं कविता ठाकुर आदि ने मां लक्ष्मी जी के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत संस्था संस्थापक हुकुम सिंह पवार ने किया। साथ ही संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक व फर्नीचर आइटम उपहार के रूप में भेंट किए गए। संस्था संचालक हुकुम सिंह पवार ने बताया कि हमारी विराट साख सहकारी संस्था में उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार गृह उपयोगी समस्त प्रकार की वस्तुएं फाइनेंस की जाती है। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। इस अवसर पर संस्था का संचालक मंडल एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


