आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

विशिष्ट विभूतियों का गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान

देवास। 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ राजकुल एक्सप्रेस द्वारा देवास सहित क्षेत्र के विशिष्ट साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी, पत्रकार एवं खिलाडियों को विशिष्ट विभूति सम्मान से सम्मानित किया। भोपाल रोड स्थित रियल स्टेट एवं कोडईजी एकेडमी के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर अतिथि के रूप में धाकड़ समाज की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोना सुस्तानी, देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विश्व रिकॉर्डर राजकुमार चंदन, नगर निगम के राजस्व समिति अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र सिंह मकवाना, शिक्षाविद फूल सिंह नागर, जनपद सदस्य सुरेंद्र सिंह गौड़ की उपस्थित थे। समारोह में आयोजक मदन सिंह धाकड़ ने राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराया। सम्मान समारोह में 6 विश्व रिकॉर्ड धारी विश्व स्तर के कलागुरु एवं साहित्यकार राजकुमार चंदन को विशिष्ट विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही धाकड़ समाज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मध्यप्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार एकलव्य अवार्ड प्राप्त मलखम्ब के राष्ट्रीय खिलाड़ी इंद्रजीत नागर, शाफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर दशरथ सिंह धाकड़ अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका साधना कुंज के प्रकाशक एवं वरिष्ठ संपादक ओमप्रकाश नवगोत्री, बच्चों के भावी भावी भविष्य के मसीहा गौ-सेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, वृद्धो की पुत्र की भांति सेवा करने वाले वृद्ध आश्रम बसेरा के प्रबंधक दिनेश चौधरी, आचार्य परंपरा के अनुयायी, लोकप्रिय जननेता भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव एवं राष्ट्रीय सामाजिक व धार्मिक मंचों के कुशल संचालक पत्रकार चेतन उपाध्याय का अतिथियों ने विशिष्ट विभूति सम्मान से सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत आयोजक मदन सिंह धाकड़, रियल स्टेट डायरेक्टर कुलदीप धाकड़, संपादक चेतन उपाध्यक्ष, सह संपादक शाकिर शेख, गब्बरसिंह धाकड़, प्रोफेसर संदीप नागर, कान्हा धाकड़ एवं धीरज पटेल ने किया। मदन सिंह धाकड़ ने स्वागत भाषण के साथ आयोजन की गतिविधि पर प्रकाश डाला। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात उपस्थित सभी जनता का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया गया। गायक मनीष भाटी एवं युसूफ खान ने राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शहर एवं क्षेत्र के गणमान्यजन बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया। आभार शाकीर शेख ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...