
देवास। 22 अप्रैल को विश्व वसुंधरा दिवस का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष पृथ्वी दिवस की 55 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2025 को हमारी शक्ति,हमारा ग्रह थीम दी गई है। इस अवसर पर संस्था में गतिविधियां आयोजित की गईं। इको क्लब के प्रभारी शिक्षक अनुज जायसवाल ने बताया कि पृथ्वी से संबंधित बहुत सारी जानकारियां छात्रों को दी गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता संस्था शिक्षक सादिया खान ने संपन्न कराई। इको क्लब फार मिशन लाइफ के अंतर्गत फ्लोरा (वनस्पति) के लिए क्यू आर कोड नाम की शैक्षिक पहल की गई। जिसमें संस्था में लगे पेड़ पौधों का सर्वेक्षण कर उनकी जानकारियों का क्यू आर कोड तैयार किया गया।इस क्यू आर कोड को जनरेट कर उसमें जानकारी संग्रहित की गई । पेड़ पौधे से संबंधित समस्त जानकारी इस क्यू आर कोड को मोबाइल से स्कैन कर प्राप्त की जा सकती है। संस्था शिक्षक लोकेश सांवलिया के मार्गदर्शन में छात्रों ने वनस्पति से संबंधित जानकारी संग्रहित कर क्यू आर कोड जनरेट किया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य के के मिश्रा, श्रीमती पम्मी नाथ, अनामिका अग्निहोत्री, प्रीति जोशी, सुनीता भगोर, मनोहर पटेल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा मुशाहिद बैग ने किया।
