विश्व हिन्दी दिवस मनाया विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए

देवास। भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा 10 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय नूतन उमावि देवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त डॉ विष्णु वर्मा तथा विशेष अतिथि प्राचार्य व जिला आयुक्त कब अशोक साहू, जिला उपाध्यक्ष संगीता वाटसन,एन के जोशी जिला कमिश्नर गाइड राजश्री काले थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज जोशी जिला संघ अध्यक्ष ने की। पूर्व जिला सचिव हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि स्काउटिंग परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत अश्विन घोरपडे, शिवचरण अंगोरिया, देवकरण सोलंकी, वंदना वर्मा, किरण चौहान, ज्योति बूटानी, गायत्री मोरी ने किया। तत्पश्चात अतिथियों ने हिंदी भाषा के महत्व को समझाया। श्री वर्मा ने बताया कि हिंदी देवनागरी लिपि संस्कृत से उत्पन्न हुई है तथा यह विश्व को एकात्मकता की शिक्षा देती है। इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला,वाद विवाद, कविता पाठ, हिन्दी लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल ने बताया कि यातायात पखवाड़े के अंतर्गत यातायात पुलिस विभाग देवास के पदाधिकारी में सूबेदार राहुल चंदेल, सिपाही कुलदीप गुर्जर ,राजेंद्र पटेल अभय कुशवाह द्वारा स्काउट व गाइड को यातायात के नियमों का पालन करना अनिवार्य है जिसमें हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना,तेज गति से वाहन न चलाना, सिग्नल का पालन करना तथा प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश में दुर्घटनाओं में कितने लोग मृत्यु के काल में समा जाते हैं। इस प्रकार की अनेक बातें चंदेल ने सभी को बताई । अश्विन घोरपडे के नेतृत्व में शपथ दिलाई की हम सब यातायात के नियमों का पालन कर देवास की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेगे । यातायात विभाग के अधिकारियों का स्वागत योगेश तिवारी, प्रेम सिंह, कमल सिंह, दिनेश गोस्वामी,परमानंद मालवीय कमल गिरि, हेमचंद आर्य जितेंद्र सोलंकी, एहसान अली शेख, अशोक शर्मा व लालजी राम शिंदे ने किया। इस अवसर पर डॉ विष्णु वर्मा को डाक्ट्रेट की उपाधि मिलने पर एवं श्रीमती राजश्री काले को सेवा निवृत्त होने पर जिला संघ देवास द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जितेन्द्र मंडलोई ने किया एवं आभार शिवचरण अगोरिया ने माना।

