वृंदावन में अखिल भारतीय कुराश प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

देवास। अखिल भारतीय कुराश प्रतियोगिता में देवास जिला कुराश संष व रुद्र मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देवास जिले से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से राज्य का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में दिलीप शिंदे (73 किग्रा वर्ग) और मंगेश पाठक (66 किग्रा वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, खुशी राज वर्मा (32 किग्रा वर्ग) ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा कनिका सोलंकी (48 किग्रा से अधिक वर्ग) और प्रियांशु बालोदिया (40 किग्रा वर्ग) ने रजत पदक जीते, जिससे प्रतियोगिता में देवास का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर देवास जिला कुराश संघ के अध्यक्ष मनीष जैन कायथा वाले, संघ के सदस्य विजय चौधरी, हिमांशु चौधरी, राहुल वर्मा, रुचिता सोलंकी, नितिन शर्मा, और तरुण परमार ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की इस सफलता ने न केवल देवास का नाम रोशन किया, बल्कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। देवास जिला कुराश संघ ने अपने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है और विश्वास जताया है कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करेंगे। उक्त जानकारी देवास जिला कुराश संघ के सचिव हिमांशु चौधरी ने दी।
