आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

एक विवाह ऐसा भी…, आर्थिक मजबूरी अब नहीं बनेगी बाधा…, समिति करवाएगी बेटियों का विवाह रिश्ता तय होने के बाद भी आठ माह से विवाह नहीं हो पा रहा था

देवास। आर्थिक मजबूरी बेटियों की विवाह में बाधा बन रही थी, रिश्ता तय होने के बाद भी आठ माह से बेटियों विवाह के बंधन में नहीं बंध पा रही थी, लेकिन सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति ने बेटियों को विवाह का बी?ा उठाया और उनका निशुल्क विवाह करवाने का निर्णय लिया।
रविवार को देवास में भगतसिंह मार्ग स्थिम अति प्राचीन सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति द्वारा दो बालिकाओं का निशुल्क विवाह किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले 8 माह से दोनों ही युवतियों का पैसे के अभाव में विवाह नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति द्वारा युवतियों का विवाह रविवार को मंदिर प्रांगण में गायत्री शक्तिपीठ के पुजारीयों द्वारा विधि विधान से किया जाएगा। साथ ही दोनों कन्याओं को दहेज की सामग्री भी दी जा रही है।
समिति के सदस्य व पडि़त गणेश दुबें ने बताया कि कल दो परिवार की कन्याओं को विवाह कर रहे हैं। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके रिश्ते हुए करीब आठ माह हो चुके थे, लेकिन स्थिति अच्छी नहीं होने से विवाह नहीं हो पा रहा था। पहली बार मंदिर में गायत्री परिवार के पंडितों द्वारा यह विवाह करवाया जाएगा। भक्तों के सहयोग से ज्वेलरी और गृहस्थी की सामग्री दी जाएगी। हर साल इस प्रकार के आयोजन करेंगे, लेकिन एक दो विवाह करवाए जाएंगे। 100-100 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। दूल्हन के कपड़ें भी बनवाए गये है।
पहली बार मंदिर में ऐसा विवाह हो रहा है
समिति के सदस्यों ने बताया कि पहली बार मंदिर में विवाह होने जा रहा है। इससे पहले ऐसा आयोजन नहीं हुआ। आयोजन को लेकर मंदिर समिति जुटी है। वहीं परिवार के सदस्यों से भी संपर्क कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवार व बेटियों में खुशी का माहौल है। बेटियों का कहना है कि आर्थिक हमारी शादी में रोडा बनी हुई थी, लेकिन समिति की वजह से हम सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए समिति के आभारी हैं।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...