आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अर्जुन बड़ोदा सर्विस रोड जल्द ठीक करवाएं-त्रिपाठी

देवास। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने जिलाधीश को पत्र लिखकर बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर देवास स्थित माता टेकरी पर देश के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते है। इंदौर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं। लेकिन राष्ट्रीय राज मार्ग आगरा मुम्बई जो देवास इंदौर के मध्य श्रद्धालुओं के आने का रास्ता है बहुत ही जर्जर हो चुका है तथा अर्जुन बडोदा में निर्माणाधीन ब्रिज के कारण जाम लगा रहता है। ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड भी नहीं बनाया गया है जो कि टोल मार्ग की शर्तो के अंतर्गत आता है। श्री त्रिपाठी ने जिलाधीश से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उक्त मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए तथा अर्जुन बड़ोदा के सर्विस मार्ग का तत्काल निर्माण करवाया जाए जिससे कि दर्शनार्थियों को सुविधा हो सके।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...