श्रमिक संपर्क अभियान चलाकर मजदूरों को भामसं के बारे में दी जानकारी

देवास। भारतीय मजदूर संघ जिला देवास श्रमिक संपर्क अभियान आक्या, बरखेड़ा, कोतापाई स्टोन क्रेशर, खेताखेड़ी, राजोदा, अमोना आदि विभिन्न ग्रामों में चलाया जाकर मजदूरों से संपर्क कर भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सह विभाग प्रभारी राजू लोधी ने कहा भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हितों के लिए लडऩे वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 1955 में भोपाल में हुई, तब सदस्यता शून्य थी। आज संगठन ने शून्य से शिखर तक का सफर मजदूरों के हितों की रक्षा करते हुए किया है। आज शासन द्वारा मजदूरों के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही है, परंतु सही जानकारी के अभाव में मजदूर वर्ग योजनाओं से वंचित रह जाता है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष का होने पर सभी मजदूर भाइयों से व्यापक संपर्क किया जा रहा है एवं उन्हें संगठित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी रामेश्वर धाकड़, जनार्दन पैठणकर, महेंद्र सिंह परिहार, संतोष भावसार, नरेंद्र शर्मा, दिलीप सोनी सुनील पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रमिक गण उपस्थित थे।

