श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वें प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय आयोजन 19 फरवरी से

देवास। श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वें प्रकटोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम समाज भवन में आयोजित होंगे । समव्यक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव अंतर्गत 19 फरवरी को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजन आरती प्रातः 8 बजे समाज भवन में होगी। तत्पश्चात प्रभात फेरी महात्मा गांधी मार्ग से शिवाजी उद्यान, भोपाल चौराहा तक निकाली जाएगी, जहां श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 22 फरवरी को शाम 4 बजे 5 बजे तक 5 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के लिए देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता होगी। सायम 6 से 6.30 बजे तक ऐतिहासिक पात्र पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। सायम 6.30 से 7 बजे तक 5 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के लिए भरतनाट्यम/स्लो डांस प्रतियोगिता होगी। सायं 7 से 7.30 बजे तक क्विज प्रतियोगिता होगी। 23 फरवरी को श्री छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिन्दी फिल्म छावा का प्रदर्शन सायं 5 से 7 बजे तक होगा। प्रविष्टि हेतु अंतिम दिनांक 17 फरवरी तय की गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव किरण वर्पे एवं ट्रस्टी अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने मराठा समाजजनों से श्री छत्रपति शिवाजी महाराज के प्राकट्य उत्सव पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।
