श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने श्री पिप्लेश्वर महादेव का पूजन कर महाआरती की- मंदिर समिति का कार्यभार मातृशक्ति को सौंपते हुए नवीन कार्यकारिणी का किया गठन
देवास। श्री पिप्लेश्वर महादेव मन्दिर परिसर मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूजन व महाआरती का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान यशवन्त राव पवार, विमला पवार, विष्णुप्रसाद शर्मा एवं श्रीमती शशिकला शर्मा थे। सर्वप्रथम श्री पिप्लेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना जाकर महाआरती स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति में की गई। इस उपलक्ष्य में रामचरित मानस का पाठ व भजन-कीर्तन भी हुआ। तत्प्श्चात हलवा व मिठाई की प्रसादी वितरण किया गया। इस दिन को यादगार बनाते हुए सर्वसम्मति से मन्दिर समिति कार्यभार मातृशक्ति को सौंपा जाकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सचिव सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष कल्पना नाग, उपाध्यक्ष संगीता सोनी व सहसचिव काँता चौहान को नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद ऋतु सवनेर उपस्थित थी। नवीन कार्यकारिणी का स्वागत मन्दिर समिति की वरिष्ठ महिलाओं ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र दुबे, सुरेंद्र सिसोदिया, मोहनलाल शर्मा, जोरावर सिंह, मनोहर फडनीस, मनोहर नागर केके गौर, कैलाश ठाकुर, कमल ठाकुर, गिरीश शर्मा, पंकज शर्मा, धर्मेन्द्र कुशवाह, पीयूष जैन, गोपाल शर्मा, संजय चौहान उपस्थित थे। उक्त जानकारी अशोक गुप्ता ने दी।