श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर त्रि दिवसीय महोत्सव 10 से 12 फरवरी तकध्वजारोहण, प्रतिष्ठा वर्षगांठ, प्रवचन एवं महाअभिषेक का होगा आयोजन

देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर पूज्य साध्वीजी श्री अमितगुणा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में त्रिदिवसीय प्रभु भक्ति महोत्सव का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक भव्य पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 10 फरवरी सोमवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 61 वीं प्रतिष्ठा वर्षगांठ मनाई जाएगी। ध्वजारोहण के पूर्व प्रात 7.15 बजे स्नात्र महोत्सव होगा। तत्पश्चात श्री सत्तरभेदी पूजन महिला मंडल एवं सुलसा बहु मंडल द्वारा सम्पादित की जाएगी। जिसके तहत ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात पूज्यश्री के सारगर्भित प्रवचन एवं सकल श्री संघ के स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। विशिष्ठ संघ पूजन भी की जावेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 10 फरवरी प्रात 9.30 बजे नितिन निश्चल कुमुद भाई कडिया परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण होगा। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर 11 फरवरी मंगलवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 36 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिसके अंतर्गत श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से प्रात 8.15 बजे सकल श्री संघ के साथ पूज्य साध्वीजी टेकरी स्थित जैन मंदिर पर पहुंचेगे। स्नात्र एवं ध्वज पूजन सुबह 8.30 बजे होगा। मुख्य शिखर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण होगा।विशिष्ठ संघ पूजन का आयोजन होगा। 12 फरवरी बुधवार को सुबह 7.15 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का रंगारंग पूर्णिमा महाअभिषेक होगा। ट्रस्ट मंडल संरक्षक विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी एवं अजय मूणत, अतुुल जैन, भरत चौधरी, दीपक जैन, राकेश तरवेचा , राजेन्द्र जैन गौतमपुरा वाला, अंकित जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, अशोक जैन , संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि ने समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

