संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2024/08/qw.jpg)
देवास। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में, जिला स्तरीय शालाए कराटे प्रतियोगिता तुकोजीराव पवार स्टेडियम में 27 जुलाई 2024 को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के शासकीय, अशासकीय विद्यालय के कराटे खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। जिसमें शान्ति बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल चंदाना रोड स्थित स्कूल के बालक वर्ग में अंडर 17 में अरहम खान व हिमाही सिसोदिया ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। खिलाडि़यों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित सुदेश सांगते ,विपुल चौहान एवं रमेश कौशल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में राजीव चौहान, शिव प्रजापत, विवेक बंजारे, तरुण परमार रहे। खिलाडि़यों की उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक राजेश गोयल, प्रधानाचार्य कैथरीना बैस्टियन एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल व्यास ने खिलाडि़यों को बधाई दी। उक्त जानकारी कराटे कोच विवेक बंजारे ने दी।
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/05/ad-1.jpg)