आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासभोपालमध्यप्रदेश

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में देवास के बच्चों को सुयश

देवास। अखिल भारतीय कालिदास समारोह की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय  कन्या उच्चतर मध्यमिक विद्यालय सराफा उज्जैन में आयोजित हुई। देवास जिले के नौ विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं  में भाग लिया । भाषण में प्रोत्साहन पुरस्कार दो विद्यार्थियों रिया विश्वकर्मा और स्वस्ति जोशी को प्राप्त हुआ। पूजा वास्केल को श्लोक प्रतियोगिता में प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ। चित्रकला में द्वितीय स्थान पलक नामदेव और श्लोक पाठ में द्वितीय स्थान प्रिया निगम को प्राप्त हुआ। यश शर्मा, सनी प्रजापति, नंदनी कुशवाह और रामकन्या मालवीय इन विद्यार्थियों का भी सराहनीय प्रयास रहा। संभाग के एक तिहाई स्थानों को देवास जिले ने प्राप्त किया। मार्गदर्शक शिक्षकों में गगन तिवारी,कैलाश नारायण शुक्ल, पूनम तम्बोली और जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णकांत शर्मा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कृष्णकांत शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...