आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

संयुक्त मोर्चा ने निगम आयुक्त को दिया 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन 25 अक्टूबर तक वेतन नहीं मिलने पर करेंगे हड़ताल

देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन रजि 7262, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा एवं म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ ने निगम आयुक्त रजनीश कसेरा को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिक निगम देवास में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के अतिरिक्त समस्त कर्मचारी वर्ष 2007 से वर्ष 2016 तक विनियमित देवेभो, 29 दिवस को नियमित स्थायीकरण का लाभ दिया जाए, क्योंकि जन अभियान परिषद विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग में वर्ष 2007 से 2016 के बीच देवेभो को विनियमित किया जा चुका है। पूर्व में बंद हुए सफाई कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखा जाये। 45 वार्ड में प्र. दरोगाओं को थम्ब मशीन प्रदान की जाये, प्रतिदिन मोबाईल हैंग व अन्य समस्याओं के कारण कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। देवेभो विनियमितिकरण कर्मचारी की मृत्यु उपरांत उसके परिवार के सदस्य कोे मानवीय आधार पर नौकरी पर रखा जावे, जिससे उसके परिवार का पालन, पोषण हो सके। पूर्व में परिषद द्वारा समस्त संवर्ग के 810 कर्मचारियों को विनियमितिकरण किये जाने का संकल्प भी हो चुका है जिसके उपरांत भी आज दिनांक तक विनियमित नहीं किया जा सका है, जो कि कर्मचारियों के हितों का खुला शोषण एवं अधिकारों से वंचित रखा जाना है। वर्तमान में बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को रखे जाने से स्थापना व्यय बढ़ रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में कर्मचारियों को नियमित, विनियमित किये जाने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शासन के आदेश के क्रम में दीपावली पूर्व समस्त कर्मचारियों का 25 अक्टूबर को वेतन आहरित किया जावे। सात दिवस के अंदर उक्त मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा हड़ताल की जाएगी।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजू सांगते, प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष रूपेश कल्याणे, प्रदेश सचिव विजय सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पहलवान खरे, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा केे संरक्षक लालचंद डागर, जिलाध्यक्ष पारस कलोसिया, शहर अध्यक्ष राकेश बंजारे, अखिल भारतीय सर्फा मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के शहर अध्यक्ष राजेश गौसर एवं म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ के शहर अध्यक्ष संजय सांगते काका, , विनोद भरोसिया, दीपक खरे, संजय सांगते, प्रवीण खरे, शैलेन्द्र मकवाना, उमेश सांगतेे, बसंत कल्याणे, बसंत कल्याणे, लोकराज गिल्लोरे, रजनीश वेद, जगदीश घावरी, कैलाश सोलंकी, ललित सोनवाने, विजय आदिवाल, अनूप सांगते, राकेश गौसर, विनय सांगते विनू, विरेन्द्र शिंदे, रईस खान, मुकेश बंजारे, संजय मेवाती, रवि खरे, मंगल घारू, श्याम घारू, मनीष बंजारे, विजय गोयल, सावन धोलपुरे, जितेन्द्र डुमाने, आनंद बंजारे, सोनू डुुमाने, सुनील फतरोड़, जितेन्द्र डागर, अमर धनराज सांगते, राजकुमार कल्याणे, ऋषि निगम, रईस खान, कैलाश सोलंकी, दीपक सांगते, महेश लोट व दरोगा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...