आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

संयुक्त रूप से मनाया महिला दिवस तंबोेला गेम, हास्य नाटिका एवं व्याख्यान का हुआ आयोजन 

देवास। लिनेस क्लब देवास, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास एवं भारत विकास परिषद देवास तीन सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से स्थानीय एडमायर एकेडमी में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवृत्तिमान प्रिंसिपल राजश्री काले एवं डॉक्टर पंखुड़ी गोयल रही। वर्तमान में टूटते हुए दांपत्य जीवन को कैसे बचाएं विषय पर श्रीमती काले ने व्याख्यान दिया एवं डॉक्टर पंखुड़ी गोयल द्वारा मेनोपॉज के बाद होने वाली हड्डियों की कमजोरी के कारण एवं लक्षण निदान कैसे करें विषय पर अपना उद्बोधन दिया गया। पश्चात श्रीमती डाली सोनी के नृत्य निर्देशन में राधा कृष्ण की बनाकर लाया गया एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया। डॉक्टर किरण भार्गव द्वारा संस्था में महिला सशक्तिकरण पर चार महिलाओं को निरंतर रोजगार मुहैया करवाने एवं संस्था का उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें संस्था से सम्मानित किया गया एवं आइसक्रीम बनाने की मशीन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा द्वारा भेंट की गई। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शकुंतला मंगल द्वारा ग्राम बिंजाना स्कूल में चार कुर्सी भेंट की गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही तंबोला गेम हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई। अंत में महिला दिवस पर बनाया गया केक उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा काटा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा एवं पूर्व अध्यक्ष अरुणा सोनी, लिनेस अध्यक्ष संगीता गोयल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास अध्यक्ष शकुंतला सोनी, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष मीना राव द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री सोनी एवं रचना तलाटी ने किया। आभार तीनों संस्थानों की सचिव द्वारा माना गया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...