आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन

देवास। संस्कार भारती देवास के प्रभारी प्रान्त अधिकारी राकेश दांगी के मार्गदर्शन, प्रान्त महामंत्री सारंग लासूरकर के निर्देशन में जिला संयोजक प्रफुल्ल सिंह गहलोत के नेतृत्व में कला साधकों द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नगर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक भू-अलंकरण किया गया। जिला न्यायालय, कलेक्टर कार्यालय, सिटी कोतवाली, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शहीद स्मारकों व माँ भारती प्रतिमा पर कलाकारों ने सुंदर रंग संयोजन से भव्य रंगोलियाँ बनाई। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर  कलाकारों द्वारा एक विशेष रंगोली का भी निर्माण भारतमाता प्रतिमा के सम्मुख किया गया। इस चित्ताकर्षक मनमोहक रंगोली ने सभी को आकर्षित किया। सभी सम्मानित सदस्यों ने भारतमाता का पूजन अर्चन किया तथा शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और कला साधकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...