संस्था कृपालु देवास व भाजपा नेता सुमेरसिंह दरबार ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मनाया जन्मदिन

देवास। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का अक्षय तृतीया के दिन तिथि के अनुसार जन्मदिन मनाते हैं और इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के सुमेरसिंह दरबार मित्र मण्डल व संस्था कृपालुु परिवार द्वारा शुक्रवार रात सैकडों की संख्या में वाहनों के काफिलों के साथ 400 से अधिक समर्थक इंदौर पंहुचें जहा उनके निवास नन्दानगर स्थित भव्य आतिशबाजी कर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का केक काटते हुए मालवी साफा पहनाकर उत्साह से मनाया गया। सैकडों की संख्या को देख कैलाश विजयवर्गीय ने सुमेरसिंह दरबार को लाड दुलार करते हुए अपने जन्मदनि का कैक खिलाया गया। देवास से पंहुचें सैकडों की संख्या में विजयवर्गीय समर्थकों ने ईश्वर से उत्तम, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। वही इस अवसर पर देवास से धर्मेन्द्र वर्मा, मुुकुल बांगर, आशीष वैद्व, मुकेश पटेल, भोजराज सिंह जादोन, अंकित गौड, सुरेन्द्र बिरला, अजय सेंधव, संजयसिंह पवार सहित अािद कार्यकर्ता उपस्थित थे।


